मार्ग की कठिनाइयों और जोखिम को जानने के बाद भी हर साल इस पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए लाखों की तादाद में तीर्थयात्री आते हैं। इसका कारण सिर्फ अमरनाथ गुफा का दर्शन करना नहीं है। इस गुफा तक पहुंचने से पहले कई ऐसे पड़ाव आते हैं जो तीर्थस्थल के समान पवित्र और पूजनीय हैं।
इन स्थानों के दर्शन करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इन स्थानों का संबंध उस अमर कथा है जिसकी वजह से देवी पार्वती अमर हुई और अमरनाथ गुफा में अद्भुत शिवलिंग प्रकट हुआ।
पहला पड़ाव - चंदनबाड़ी
चंदनबाड़ी के विषय में मान्यता है कि जब भगवान शिव देवी पार्वती को अमर कथा सुनाने जा रहे थे तब इस स्थान पर अपने माथे और शरीर पर लगा हुआ चंदन उतार कर रख दिया।
भगवान शिव के माथे पर शोभा बना चंदन जब यहां लगा तो ये स्थान शिवमय हो गया है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण चन्द्रमा को भी उतारकर रखा था। चन्द्रमा ने यहीं पर शिव के लौटकर आने का इंतजार किया था।
Amarnath Yatra Booking - info@ijdreamvacation.com
दूसरा पड़ाव - पिस्सू टॉप
पिस्सू घाटी के विषय में यह भी मान्यता है कि यहां पर देवताओं और असुरों के बीच घमासान युद्घ हुआ था। इस युद्घ में देवताओं ने असुरों को पराजित कर दिया। चंदनबाड़ी से पिस्सू टॉप की चढ़ाई काफी कठिन है। बहुत से तीर्थयात्री पिस्सू टॉप की चढ़ाई खच्चरों पर बैठकर पूरी करते हैं।